Politics Modi Corruption: बिहार और देश के दो सबसे ज्यादा भ्रष्ट परिवारों का गठजोड़ है महागठबंधन: नरेंद्र मोदी!

Sun, Nov 02 , 2025, 06:34 PM

Source : Uni India

नवादा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार में अपने चुनाव अभियान के दौरान नवादा में रविवार को कहा कि बिहार और देश के दो सबसे भ्रष्ट परीवारों के गठजोड़ से महागठबंधन बना है। मोदी ने आज नवादा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और देश स्तर पर यही हालत कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि ये दोनों मिल कर सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं और उन्हें देश और समाज की प्रगति से कोई लेना देना नही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल एनडीए सरकार पिछडों, दलितों, महादलितों, गरीबों, शोषितों, वंचितों और गरीब किसानों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के आने से पहले छोटे किसानों के बारे में कोई नही सोचता था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सुनिश्चित किया कि गरीबों और छोटे किसानों के खाते खोले जाएं और उनके लिए बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि उनकी पहल से नवादा जिले के दो लाख किसानों के खाते में अब तक 6500 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है।

 मोदी ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (Shri Krishna Singh) जो याद किया और कहा कि उनके कार्यकाल में बिहार उद्योग धंधे और विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक था, लेकिन धीरे धीरे जंगलराज के विस्तार ने बिहार की प्रगति को निगल लिया। उन्होंने नई पीढ़ी के युवाओँ से अनुरोध किया कि अपने नाना- नानी या दादा -दादी से पूछें कि किस प्रकार उनके समय मे तेजी से प्रगति करता हुआ बिहार बाद में जंगलराज के चंगुल में चला गया। उन्होंने कहा कि उस जंगलराज में कर्मचारी अपनी वेतनवृद्धि से डरते थे। उस जमाने मे ज्यादा वेतन वृद्धि का मतलब था बदमाशो को ज्यादा रंगदारी देना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2005 में आई नीतीश सरकार (Nitish Kumar government) ने अपने प्रयासों से बिहार को जंगलराज और 2014 में आई मोदी सरकार ने प्रदेश को नक्सलवादियों के आतंक से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि जब नक्सलवादियों ने अपने हाथ मे संविधान उठा लिया तो विपक्षी गठबंधन की परेशानी बढ़ गयी। उनके पास नफरत की राजनीति के अवसर कम हो गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups