वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियसमन (New Zealand batsman Kane Williamson) ने आगामी टी20 विश्वकप से पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट (international T20 cricket) से संन्यास ले लिया है। विलियसमन ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, "मैं लंबे समय से इस टीम का हिस्सा रहा हूं और इसके लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे और टीम दोनों के लिए सही समय है। इससे टीम को आगे की सीरीज और टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए स्पष्ट दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मिच शानदार कप्तान हैं और टीम को आगे ले जाने का यह उनका समय है। मैं अब दूर से उनका समर्थन करूंगा। न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "यह फ़ैसला पूरी तरह समझ में आता है। क्रिकेट बहुत कुछ मांगता है और केन ने काफी योगदान दिया है। वह एक शानदार टीम मैन हैं और उनका अनुभव व शांत स्वभाव टीम के लिए अमूल्य है।"
अक्टूबर 2011 में पर्दापण करने के बाद से उन्होंने 93 टी-20 मैचों में 33.44 की औसत से 18 अर्धशतक लगाते हुए 2575 रन बनाए, इसमें 95 का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। विलियमसन ने न्यूजीलैंड को 2021 टी-20 विश्वकप के फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन उस दौरान उनका बेहतरीन 85 रन का योगदान भी टीम को जीत नहीं दिला सका। उन्होंने 75 मैचों में कप्तानी भी की।
उन्होंने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से स्वयं को अलग रखा था और इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 की हार में भी जांघ की चोट के कारण नहीं खेले। टी-20 से संन्यास के बाद अब उनका पूरा ध्यान दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर रहेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा कि विलियमसन अब संभवतः 26 नवंबर से शुरू होने वाले प्लंकेट शील्ड मैच में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के लिए खेलेंगे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दो दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट की तैयारी होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 02 , 2025, 01:37 PM