National Stock Exchange: शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक लुढ़का

Thu, Oct 30 , 2025, 01:02 PM

Source : Uni India

Stock Market Today: पिछले कारोबारी दिवस पर बुधवार को नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में सुबह के कारोबार में बिकवाली हावी रही और बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 450 अंक से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स 246.23 अंक टूटकर 84,750.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 469.74 अंक (0.55 प्रतिशत) नीचे 84,527.39 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (National Stock Exchange's Nifty 50) सूचकांक भी 69.50 अंक लुढ़ककर 25,984.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 146.10 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 25,907.80 अंक पर था। बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। स्वास्थ्य, फार्मा, धातु और आईटी समूहों के सूचकांकों में ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स में भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर सबसे अधिक गिरावट रही।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups