Indian Navy Mumbai: भारतीय नौसेना मुंबई और भारतीय रेलवे दिल्ली की टीमें सेमीफाइनल में

Wed, Oct 29 , 2025, 09:57 PM

Source : Uni India

जालंधर। भारतीय नौसेना (Indian Navy) मुंबई ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से और भारतीय रेलवे दिल्ली ने बीएसएफ जालंधर को 5-0 से हराकर 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट (Indian Oil Servo Surjit Hockey Tournament) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के सातवें दिन बुधवार को पहले दो क्वार्टर फाइनल मैच जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में, भारतीय नौसेना मुंबई और भारतीय वायु सेना की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय वायु सेना के लिए कृप्पा मंडपंडा ने गोल करके स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के 15वें मिनट में भारतीय नौसेना के सुशील धनवार ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा। भारतीय नौसेना मुंबई ने भारतीय वायु सेना को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल भारतीय रेलवे दिल्ली और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया। खेल के पहले ही मिनट में भारतीय रेलवे के गुरसाहिब सिंह ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के तीसरे क्वार्टर के 42वें मिनट में भारतीय रेलवे के श्रेयस भाविकदास धूपे ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। खेल के 48वें मिनट में लवप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। खेल के 57वें मिनट में भारतीय रेलवे के अली अहमद ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। खेल के 58वें मिनट में रेलवे के लवप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया और मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आज के मैचों के मुख्य अतिथि सुरिंदर भांबरी जीएम एजीआई इंफ्रा, शाम लाल गुप्ता (महाप्रबंधक इंडियन ऑयल), नवीन मुखीजा (मुख्य प्रबंधक इंडियन ऑयल) थे ।
कल 30 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल के लिए भारत पेट्रोलियम मुंबई बनाम आर्मी इलेवन दिल्ली - शाम 4-30 बजे और पंजाब पुलिस जालंधर बनाम इंडियन ऑयल मुंबई के बीच शाम 6-15 बजे मुकाबला होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups