चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व में देश तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।पटना में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवाकर (Goods and Services Tax) लागू कर ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की अवधारणा को साकार किया गया, जिससे व्यापार में सुगमता और पारदर्शिता आयी है।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि हालिया जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। डिजिटल इंडिया अभियान ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और पारदर्शिता को नये आयाम दिये हैं। यूपीआई और डीबीटी जैसी योजनाओं ने आम नागरिक को सशक्त बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्वदेशी’ आह्वान ने विनिर्माण क्षेत्र को नयी दिशा दी है। बीते वर्षों में सड़कों, रेलमार्गों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों में अभूतपूर्व निवेश से देश की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा और बिहार को ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि बिहार अब डबल इंजन सरकार की बदौलत देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य की जीडीपी वृद्धि दर 14 प्रतिशत से अधिक है और उद्योग क्षेत्र का योगदान कृषि से भी आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में ‘एक जिला–एक उद्योग’ योजना और निवेश प्रोत्साहन पैकेज ने औद्योगिक माहौल को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 29 , 2025, 07:05 PM