JK Tyre reports profit: जेके टायर को दूसरी तिमाही में 223 करोड़ रुपये का मुनाफा!

Tue, Oct 28 , 2025, 08:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: देश की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 223 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो एक साल पहले की समान तिमाही से 54 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए जेके टायर के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा, "जेके टायर ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है, जो विकास की सकारात्मक गति को समर्थन प्रदान करता है। घरेलू बाजारों में 15 प्रतिशत की मात्रात्मक वृद्धि दर्ज की गयी, जो सभी श्रेणियों में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका में आयात शुल्क दरों की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही की तुलना में निर्यात की मात्रा में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, मौजूदा बाजारों में गहरी पैठ और नये भौगोलिक क्षेत्रों में उच्च मार्जिन वाले उत्पादों की शुरुआत के कारण संभव हुई।

कंपनी का समेकित परिचालन लाभ इस तिमाही में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 536 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बेहतर परिचालन प्रदर्शन का श्रेय बिक्री में वृद्धि, कच्चे माल की कीमतों में नरमी और परिचालन की मजबूती को दिया। डॉ. सिंघानिया ने कहा कि जीएसटी 2.0 एक बेहद प्रगतिशील कदम है, जो मांग बढ़ाने और अंततः आर्थिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभायेगा। 

सहयोगी कंपनियों कैवेंडिश (इंडिया) और टॉरनेल (मेक्सिको) के प्रदर्शन में दूसरी तिमाही में उल्लेखनीय सुधार देखा गया, जिससे कंपनी के समग्र वित्तीय परिणामों में सकारात्मक योगदान मिला। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और विश्वास जताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर मजबूत विकास के मार्ग पर है, जिससे आने वाले समय में सभी श्रेणियों में टायरों की मांग और बढ़ेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups