पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे चरण की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के नाम वापस लिए जाने के अंतिम दिन मैदान में 1302 उम्मीदवार शेष रहे गए हैं। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नाम वापस लेने की समय समाप्त होने के बाद 11 नवंबर को 122 सीट के लिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में कुल 1302 उम्मीदवार रह गये हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक कुल 1761 उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी का पर्चा भरा था इसके बाद 21 अक्टूबर को हुई स्क्रूटनी के बाद 1372 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गये। आज शाम तक 70 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया । नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में अब 1302 प्रत्याशी शेष रहे गए हैं।
दूसरे चरण में राज्य के जिन 122 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है उनमें वाल्मिकी नगर, रामनगर (सुरक्षित), नरकटियागंज, बगहा , लौरिया,नौतन, चनपटिया, बेतिया,सिकटा,रक्सौल, सुगौली,नरकटिया, हरसिद्धि (सुरक्षित), गोविंदगंज,केसरिया,कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन,मोतिहारी,चिरैया,ढाका,शिवहर, रीगा, बथनाहा (सुरक्षित), परिहार,सुरसंड, बाजपट्टी,सीतामढी, रुन्नीसैदपुर,बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही,बिस्फी,मधुबनी,राजनगर (सुरक्षित),झंझारपुर,फुलपरास , लौकहा, निर्मली,पिपरा,सुपौल,त्रिवेणीगंज ,(सुरक्षित), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (सुरक्षित), फारबिसगंज,अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी,कसबा, बनमनखी (सुरक्षित), रुपौली, धमदाहा,पूर्णिया, कटिहार,कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर,मनिहारी (सुरक्षित) बरारी, कोढ़ा(सुरक्षित), बिहपुर, गोपालपुर , पीरपैंती (सुरक्षित),कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, नाथनगर,अमरपुर, धोरैया (सुरक्षित),बांका,कटोरिया,(सुरक्षित), बेलहर,रामगढ,मोहनिया (सुरक्षित),भभुआ, चैनपुर,चेनारी (सुरक्षित), सासाराम, करगहर,दिनारा, नोखा,डेहरी,काराकाट, अरवल, कुर्था,जहानाबाद,घोसी , मखदुमपुर (सुरक्षित), गोह, ओबरा,नबीनगर, कुटुम्बा (सुरक्षित), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी,इमामगंज (सुरक्षित), बाराचट्टी (सुरक्षित),बोधगया (सुरक्षित), गया टाउन,टिकारी,बेलागंज,अतरी, वजीरगंज, रजौली (सुरक्षित), हिसुआ,नवादा, गोबिंदपुर, वारसलिगंज,सिकंदरा (सुरक्षित),,जमुई, झाझा और चकाई शामिल है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 24 , 2025, 07:20 AM