Politics Akhilesh BJP: योगी सरकार में बढ़ा सामंती ताकतों का मनोबल: अखिलेश!

Thu, Oct 23 , 2025, 07:09 PM

Source : Uni India

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है जबकि सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होने आरोप लगाया कि अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। एक तरफ सत्ता समर्थक पीडीए को तरह-तरह से अपमानित कर रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार पीडीए की नौकरी, आरक्षण और हक छीन रही है।

श्री यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया ये चंद घटनाएं है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही है। उन्हें अपमानित किया जाता है। सत्ता के दबाव में पुलिस असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करती है। इस सरकार का अहंकार चरम पर है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि पीडीए समाज भाजपा और उसकी सरकार के अन्याय, अत्याचार को देख रहा है। पीडीए समाज पीड़ा के एक सूत्र में बंधा है। जनता एकजुट होकर 2027 में भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार जायेगी तभी दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को न्याय मिलेगा। तभी भेदभाव खत्म होगा और नौकरी, आरक्षण मिलेगा। विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups