election theft: नगर पालिका व पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 'चुनाव चोरी' का लगाया आरोप!

Sun, Oct 19 , 2025, 10:21 PM

Source : Uni India

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress party) ने दादरा, नगर हवेली के नगर पालिका और पंचायत चुनाव (panchayat elections) में भाजपा और चुनाव आयोग पर गठजोड़ कर विपक्षी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां खुलेआम 'चुनाव चोरी' (election theft) हुई है।

कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा ने साजिशन कर कांग्रेस और विपक्ष के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए। कांग्रेस ने कहा सिलवासा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के 12 कैंडिडेट ने फॉर्म भरे, जिसमें से 8 फॉर्म रद्द कर दिए गए। इसी तरह जिला पंचायत चुनाव में 21 फॉर्म भरे गए, जिसमें से 13 फॉर्म रद्द कर दिए गए।

कांग्रेस पार्टी ने कहा साजिश की तहत ये किया गया। पार्टी ने कहा, " साजिश की क्रोनोलॉजी समझिए, नामांकन पेपर की स्क्रुटनी के लिए जो जगह तय की गई थी, अचानक वह जगह बदल दी गई और जानबूझकर इसकी जानकारी विपक्ष के उम्मीदवारों को नहीं दी गई। बहुत से विपक्ष के उम्मीदवारों को स्क्रुटनी के लिए बुलाया नहीं गया। मनमाने तरीके से विपक्ष के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए, कोई वजह नहीं बताई गई। चुनाव आयोग के अधिकारी से जब इसकी शिकायत की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई।"

उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया। पार्टी ने बयान जारी कर कहा ये साफ तौर से "चुनाव चोरी" है। अब तक चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर 'वोट चोरी' करते आए हैं, लेकिन चोरी का खेल खुलने के बाद सीधा 'चुनाव चोरी' में लग गए हैं। ये लोकतंत्र और संविधान पर प्रहार है।

दादरा नगर हवेली व दमण एवं दीव के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु टोकिया ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ हुआ अन्याय हुआ है और सुनियोजित तरीके से नामांकन रद्द किया गया है। उन्होंने कहा, "इस मसले पर हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे।"

उल्लेखनीय है कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में आगामी पंचायत, जिला पंचायत और नगरपालिका परिषद के आम चुनावों के लिए 5 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर थी, नामांकन की जांच 18 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को है और मतदान 5 नवंबर, 2025 को प्रस्तावित हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups