Karma Festival  : मुख्यमंत्री साय ने सपत्नीक की करम डार की पूजा!

Sun, Oct 19 , 2025, 09:08 PM

Source : Uni India

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम कंडोरा में करमा पर्व (Karma festival) के अवसर पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने सपत्नीक करम डार की पूजा (worshipped Karma Dar) कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक करमा पर्व के परंपरागत स्वरूप को समर्पित रहा। इस दौरान करम डार की पूजा, करमा नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद राधेश्याम राठिया सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। करमा पर्व ने प्रकृति के प्रति आदर, सामुदायिक सद्भाव और सांस्कृतिक निरंतरता के संदेश के साथ सभी को एक सूत्र में बांधा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups