Chile Energy Minister Resigns: चिली के ऊर्जा मंत्री ने बिजली बिल की गलत गणना के कारण दिया इस्तीफा!

Sat, Oct 18 , 2025, 07:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सैंटियागो: चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री डिएगो पार्डो का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया। उर्जा मंत्री ने देश भर में बिजली दर की गलत गणना की रिपोर्ट के बाद राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए सूचना दी कि राष्ट्रपति ने ऊर्जा मंत्री का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए उनकी "प्रतिबद्धता और कार्य" के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

पार्डो ने स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि दो हफ़्ते पहले उन्हें राष्ट्रीय ऊर्जा आयोग से एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें ग्राहकों के लिए बिजली दरें निर्धारित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आवधिक गणनाओं में त्रुटि का खुलासा हुआ था। इस त्रुटि के परिणामस्वरूप ग्राहकों से ज़्यादा शुल्क वसूला गया। पूर्व उर्जा मंत्री ने कहा कि इस त्रुटि के कारण बिजली के बिल बढ़ गए, जिससे चिली में महंगाई भी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि 2017 से सार्वजनिक और निजी दोनों एजेंसियों को इस गलती का पता नहीं चल पाया।

गौरतलब है कि सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वह उन परिवारों को "मुआवज़ा" देगी जिनसे ज़्यादा शुल्क वसूला गया था। फिलहाल अर्थव्यवस्था, विकास और पर्यटन मंत्री अल्वारो गार्सिया को पार्डो के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वह दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभालेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups