बीजिंगल: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (Chinese Communist Party) ने पीएलए के दो शीर्ष अधिकारियों को अपने पद से निष्कासित कर दिया है और सेना ने उन्हें और सात अन्य को "अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन" के लिए जाँच के दायरे में रखा है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि चीन के दूसरे सर्वोच्च पदस्थ जनरल ही वेइदोंग और चीनी सेना के शीर्ष राजनीतिक अधिकारी मियाओ हुआ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत हटाए जाने वाले सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जून में मियाओ को हटाए जाने से पहले तक दोनों छह सदस्यीय केंद्रीय सैन्य आयोग, चीन की सर्वोच्च सैन्य कमान संस्था का हिस्सा थे। मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष और 24 सदस्यीय पोलित ब्यूरो के सदस्य ही वेइदोंग को कम्युनिस्ट पार्टी और सेना से निष्कासित कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था वर्तमान पोलित ब्यूरो के पहले सेवारत सदस्य हैं, जिन्हें इस तरह की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेना के राजनीतिक, वैचारिक और कार्मिक कार्यों के प्रभारी, सीएमसी के पूर्व सदस्य मियाओ हुआ को भी 'अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन' के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि ही और मियाओ के साथ सात अन्य लोगों को उच्च स्तर के भ्रष्टाचार में दोषी पाया गया और निष्कासित कर दिया गया और उनकी जांच चल रही है। जांच की सूची में मियाओ के डिप्टी और पूर्व कार्यकारी अधिकारी हे होंगजुन, सीएमसी संयुक्त संचालन कमान केंद्र के पूर्व कार्यकारी उप निदेशक वांग शिउबिन, पूर्वी थिएटर कमान के पूर्व कमांडर लिन जियांगयांग, सेना के पूर्व राजनीतिक कमिशार किन शुतोंग, नौसेना के पूर्व राजनीतिक कमिशार युआन हुआझी, रॉकेट फोर्स के पूर्व कमांडर वांग हौबिन और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के पूर्व कमांडर वांग चुनिंग शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जांच के बाद यह पाया गया है कि इन नौ व्यक्तियों ने पार्टी अनुशासन का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है और अपने कर्तव्यों का निर्वाह नहीं किया है। इसमें शामिल राशियां बहुत बड़ी हैं। अपराधों की प्रकृति अत्यंत गंभीर है और प्रभाव बहुत ही नकारात्मक है।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 18 , 2025, 07:32 AM