Akasa Winter Schedule: विंटर शिड्यूल में अकासा की उड़ानों में 12 फीसदी की वृद्धि!

Fri, Oct 17 , 2025, 08:52 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) ने 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे विंटर शिड्यूल में उड़ानों की संख्या में 12 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। एयरलाइंस ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले साल के विंटर शिड्यूल की तुलना में इस साल उसकी उड़ानों की संख्या में 12 प्रतिशत और उपलब्ध सीट किलोमीटर में 22 प्रतिशत की वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर से शुरू होगा।

अकासा के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर (Praveen Iyer) ने कहा कि अकासा एयर की स्थापना देश में हवाई यात्रा को सर्वसुलभ बनाने के लिए की गई थी। दुनिया के सबसे प्रगतिशील विमानन बाजार के रूप में भारत अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। उड़ानों की संख्या में यह विस्तार देश के भीतर और विदेशों तक कनेक्टिविटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस विंटर शिड्यूल में दिल्ली अकासा के तीसरे ऑपरेशनल बेस के रूप में उभरकर सामने आया है। एक साल पहले की तुलना में दिल्ली से उड़ानों की संख्या 56 प्रतिशत बढ़ जायेगी।

इससे पहले अकासा के दो बेस बेंगलुरु और मुंबई हैं। अब दिल्ली से उसकी उड़ानों की संख्या प्रति सप्ताह 165 पर पहुंच जायेगी। साथ ही दिल्ली से गंतव्य की संख्या नौ से बढ़कर 12 हो जायेगी। एयरलाइंस ने बताया कि इस विंटर शिड्यूल के दौरान वह दिल्ली से कोलकाता, बागडोगरा और श्रीनगर के लिए नयी उड़ानें शुरू करेगी। साथ ही, मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर रोजाना चार, पुणे के लिए रोजाना दो और बेंगलुरु के लिए रोजाना पांच की जायेगी।

पश्चिम एशिया में अपने नेटवर्क को मजबूत करते हुए अबू धाबी से उड़ानों की संख्या 14 प्रतिशत बढ़ायी जा रही है। अबू धाबी से कोचीन और चेन्नई के लिए नॉन-स्टॉप उड़ाने शुरू की जायेंगी। जेद्दा से उड़ानों की संख्या 270 प्रतिशत बढ़ाकर सप्ताह में 26 की जायेगी। इसके अलावा रियाद से सप्ताह में पांच उड़ानों का संचालन होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups