अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी (Girishpati Tripathi) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे(Tejnarayan Pandey) ’पवन’ द्वारा ऑडिट रिपाेर्ट के आधार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप को निराधार और पूर्वाग्रह से ग्रसित करार दिया है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि ऑडिट आपत्तियों का समय से जवाब दिया जाएगा। विभाग सभी आपत्तियों का बिंदुवार जवाब तैयार कर रहा है। उनका निस्तारण होने के बाद यदि कोई भी खामी पाई गई तो दोषी अधिकारी दंडित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अयोध्या का विकास रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि उनकी साफ-सुथरी छवि को दागदार बनाने की साजिश रची जा रही है। त्रिपाठी ने कहा कि आडिट आपत्तियों के आधार पर आरोप लगाना अपरिपक्व होने का प्रतीक है। यह अयोध्या के विकास में अड़ंगा डालने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति (Corruption-free work culture) पर नगर निगम कायम है और उसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सपा नेता पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्तों पर 200 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। महापौर एवं उनके कुछ पार्षद नगर निगम में पत्रकार वार्ता आयोजित कर आरोपों पर सफाई दे रहे थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 15 , 2025, 07:37 PM