Jammu and Kashmir Assembly By-elections: भाजपा ने बडगाम, नगरोटा विधानसभा उपचुनावों के लिये की उम्मीदवारों की घोषणा

Wed, Oct 15 , 2025, 04:32 PM

Source : Uni India

श्रीनगर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा उपचुनावों (Jammu and Kashmir Assembly By-elections) के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने बडगाम से आगा सैयद मोहसिन (Aga Syed Mohsin) और नगरोटा से देवयानी राणा (Devyani Rana from Nagrota) को अपना उम्मीदवार बनाया है। नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इन नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (BJP's Central Election Committee) ने मंजूरी प्रदान की है। बडगाम के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मोहसिन मध्य कश्मीर की बडगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि दिवंगत भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी देवयानी राणा जम्मू क्षेत्र के नगरोटा से चुनाव लड़ेंगी। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बडगाम सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था।

बडगाम और नगरोटा के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होने वाले हैं। बडगाम सीट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के छोड़ने के बाद खाली हुयी थी जबकि नगरोटा सीट देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद रिक्त हुयी थी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट पर 35,804 वोटों से जीत दर्ज की थी जहां उन्होंने पीडीपी के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी को हराया था जिन्हें 17,445 वोट प्राप्त हुए थे।

 नगरोटा सीट पर देवेंद्र राणा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के जोगिंदर सिंह को 30,472 वोटों से हराया था, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच दोस्ताना मुकाबला हुआ था। पर्यवेक्षकों का मानना है कि ये उपचुनाव पिछले साल उमर अब्दुल्ला की सरकार बनने के बाद जनता की भावनाओं का पैमाना निर्धारित करेंगे। जहां बडगाम में नेशनल कॉन्फ्रेंस की चुनाव बाद की शक्ति का परीक्षण होगा, वहीं नगरोटा में जम्मू क्षेत्र में भाजपा के निरंतर प्रभाव को परखा जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups