वेनेज़ुएला तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में छह लोगों की मौत

Wed, Oct 15 , 2025, 01:04 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने मंगलवार को वेनेज़ुएला तट (Venezuelan Coast) के पास अंतर्राष्ट्रीय समुद्री इलाके (International Waters) से मादक पदार्थों की तस्करी (drug-smuggling ship) कर रहे एक जहाज पर हमला किया, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर यह जानकारी दी है। श्री ट्रम्प के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि जहाज मादक पदार्थ के आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा था। इस नए अभियान के साथ, सितंबर से अब तक वेनेज़ुएला के निकट मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संदिग्ध जहाजों पर अमेरिकी सैन्य हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है।

इस महीने की शुरुआत में, ट्रम्प प्रशासन ने देश की संसद या कांग्रेस को बताया था कि अमेरिका उन नशे का सामान बेचने वालों के साथ एक "गैर-अंतर्राष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष" में है जिन्हें उसने आतंकवादी संगठन घोषित किया है और उनके सदस्यों के साथ "गैरकानूनी लड़ाकों" जैसा व्यवहार करेगा। प्रशासन ने इन नशे के कारोबारियों के नाम उजागर नहीं किए। उधर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बार-बार अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह देश में सत्ता परिवर्तन और लैटिन अमेरिका में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने के बहाने कार्टेल की धमकियों का इस्तेमाल कर रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Pankaj Dheer Passes Away: नहीं रहे जाने-माने एक्टर पंकज धीर ! BR चोपड़ा की महाभारत में कुंतीपुत्र कर्ण बन अमर हुए अभिनेता 
वैष्णव ने 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया! यह एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रदर्शनी है
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता का दोस्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार, अब तक छह संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी 
सुकमा में 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों के समूह ने किया आत्मसमर्पण! पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन-01 के दो नक्सली भी शामिल  
चुनाव आयोग ने कालेधन और नशे इस्तेमाल पर कसी लगाम, अब तक 33.97 करोड़ की हुई जब्ती; सभी संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups