पटना: दिल्ली की मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Bihar Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha) के नामांकन में भाग लेने आज लखीसराय जाएंगी। श्रीमती गुप्ता आज पटना पहुंची। वह लखीसराय जा कर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के चुनाव नामांकन में शरीक होंगी।
श्रीमती गुप्ता ने आज सुबह 'एक्स' पर ट्वीट कर कहा 'बिहार की पुण्य भूमि को मेरा नमन।'उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जहां जयप्रकाश नारायण जैसे महापुरुषों ने जनक्रांति का बिगुल फूंका। यह वही पावन धरा है, जहां की जनता ने जंगलराज को करारा जवाब देकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और विकास एवं सुशासन की मजबूत नींव डाली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग ) सरकार की नीतियों पर अटूट विश्वास रखती है और आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को बड़ी जीत मिलेगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि आज उन्हें विधानसभा चुनाव के निमित्त पटना लखीसराय और बिहार शरीफ में प्रबुद्ध जनता से संवाद का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और प्रदेश की जनता फिर से राजग गठबंधन को आशीर्वाद देगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 15 , 2025, 12:53 PM