जदयू आज जारी करेगी पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची! नीतीश कल से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे

Wed, Oct 15 , 2025, 12:29 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Bihar Assembly Elections: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha) ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) कल से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। झा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले चरण के चुनाव (first phase of elections) के लिए जदयू उम्मीदवारों की सूची आज जारी की जाएगी। दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि कुमार बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए समस्तीपुर और दरभंगा का दौरा करेंगे। 

उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट है और राजग का उद्देश्य कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने राजग सरकार के विकास कार्यों को देखा है और अब वे पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे और उनके द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। जदयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार बिहार और जदयू दोनो की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में और जदयू में जो भी निर्णय होता है, मुख्यमंत्री कुमार की अनुमति और सहमति के बाद ही होता है। 

उन्होंने कहा कि कुमार लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हैं, सभी से चर्चा करते हैं, सभी का मंन्तव्य लेते हैं, उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजग प्रचंड बहुमत से 2010 का रिकार्ड भी पीछे छोड़ देगा। झा ने कहा कि विपक्ष को भी पता है कि इस बार आम जनता, महिलाओं और युवाओं का मूड कैसा है। इसलिए भविष्य में आने वाले परिणामो की आहट से पूरा विपक्ष दहशत में है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निराधार खबरें चला कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता से आग्रह किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और केवल अधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Pankaj Dheer Passes Away: नहीं रहे जाने-माने एक्टर पंकज धीर ! BR चोपड़ा की महाभारत में कुंतीपुत्र कर्ण बन अमर हुए अभिनेता 
वैष्णव ने 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया! यह एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रदर्शनी है
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता का दोस्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार, अब तक छह संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी 
सुकमा में 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों के समूह ने किया आत्मसमर्पण! पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन-01 के दो नक्सली भी शामिल  
चुनाव आयोग ने कालेधन और नशे इस्तेमाल पर कसी लगाम, अब तक 33.97 करोड़ की हुई जब्ती; सभी संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups