पटना: परिवार और पार्टी से निष्कासित किये जाने के बाद, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल ’ के टिकट पर वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 'जनशक्ति जनता दल ’ ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज 22 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची के अनुसार 'जनशक्ति जनता दल ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यादव खुद वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे।
तेज प्रताप की जनशक्ति जनता दल की यह पहली सूची है, जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव ने सोमवार को यहां जारी किया। गौरतलब है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस वर्ष 25 मई को एक महिला के साथ श्री तेजप्रताप यादव का फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी और परिवार से निष्काषित कर दिया था। इसके बाद श्री यादव ने अपनी अलग पार्टी का गठन किया।
तेज प्रताप यादव ने वर्ष 2015 में पहली बार महुआ विधानसभा क्षेत्र से अपनी राजनीतिक पारी का शानदार आगाज किया और विधायक बने। यादव ने इसके बाद वर्ष 2020 में हसनपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वह नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और पर्यावरण एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भी रह चुके हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 14 , 2025, 08:34 AM