कार्तिक, अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड

Sun, Oct 12 , 2025, 01:07 PM

Source : Uni India

अहमदाबाद : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Bollywood actors Kartik Aaryan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित (Filmfare Award for Best Actress) किया गया। शनिवार की रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन अहमदाबाद में हुआ। इस अवॉर्ड को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), करण जौहर (Karan Johar) और मनीष पॉल (Manish Paul) ने मिलकर होस्ट किया। फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट में सबसे ज्यादा जलवा ‘लापता लेडीज’ का रहा। फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया है।

फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन और 'आई वॉन्ट टू टॉक' के लिए अभिषेक बच्चन को यह अवॉर्ड मिला।आलिया भट्ट को फिल्म 'जिगरा' के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्फेयर अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स अवार्ड्स राजकुमार राव को फिल्म श्रीकांत जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवार्ड प्रतिभा रांटा को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार रवि किशन को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया। इसी फिल्म के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरसकर छाया कदम को मिला।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार लापता लेडीज को मिला। इसी फिल्म के लिये किरण राव को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।सर्वश्रेष्ठ फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स') का पुरस्कार आई वांट टू टॉक के लिये शूजीत सरकार को मिला। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का पुरस्कार लक्ष्य को फिल्म किल के लिये दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला अभिनेत्री का पुरस्कार नितंशी गोयल को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया।सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार कुणाल खेमू को मडगांव एक्सप्रेस और आदित्य सुहास जांभले को आर्टिकल 370 के लिये दिया गया।
के लिये दिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups