suicide case: आनंदु अजी आत्महत्या मामले में राजनीति कर रही है कांग्रेस : भाजपा

Mon, Oct 13 , 2025, 09:32 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को केरल के कोट्टायम निवासी 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदु अजी के संदिग्ध आत्महत्या मामले पर गहरा दुख जताते हुए संदिग्ध घटना की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच सबके सामने आ सके। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवदी ने इस दुखद घटना पर एक वीडियो के माध्यम से आनंदु अजी के परिजनों प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता (BJP spokesperson) ने आत्महत्या के संदिग्ध मामले (Suspicious Suicide Cases) में जल्द सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह युवक के आत्महत्या की घटना बेहद दुखद है लेकिन इससे अधिक दुखद है इस मामले में कांग्रेस द्वारा राजनीति किया जाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस आजादी के बाद से ही संघ की विचारधारा के खिलाफ काम करती रही है और उसपर प्रतिबंध लगाने का भी काम किया है। त्रिवेदी ने कहा कि संघ और भाजपा के कार्यकर्ता देश की एकता और संप्रभुता के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मांग करती है इस मामले की जांच के लिए एक निष्पक्ष कमेटी का गठन किया जाये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups