Devnarayan Board: युवाओं में राष्ट्रीय भावनात्मक एकता सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश देवनारायण बोर्ड का गठन होः डॉ मोमराज!

Sun, Oct 12 , 2025, 09:25 PM

Source : Uni India

अमरोहा। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था (India Gurjar Devsena Organization) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से युवा पीढ़ी में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए राजस्थान तथा मध्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश देवनारायण बोर्ड (Devnarayan Board) की स्थापना करने की मांग की है। ।

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था द्वारा रविवार को अमरोहा में समाज कल्याण, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण में युवाओं की भूमिका को लेकर बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान समाज के व्यापक परिप्रेक्ष्य में उसके सांस्कृतिक, सामाजिक निहितार्थो को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्र की भावनात्मक एकता को सुदृढ़ करने के वास्ते योगी से उत्तर प्रदेश देवनारायण बोर्ड की स्थापना की मांग की गयी। 

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोमराज गुर्जर (Dr. Momraj Gurjar) ने कहा कि देवनारायण बोर्ड का गठन होने से उत्तर प्रदेश में भारतीय संस्कृति और समाज की धुरी समझी जाने वाली प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में समाज का कायाकल्प हो सकता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संस्था के पदाधिकारी तथा शिक्षाविद डॉ. जयपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता कैलाश गुर्जर सहित नोएडा , हापुड़, बुलंदशहर गाजियाबाद, मेरठ तथा मुजफ्फरनगर से सदस्यों के अलावा अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups