Khuntia expresses anger: आरएसएस-भाजपा पर फूटा कांग्रेस पर्यवेक्षक खूंटिया का गुस्सा!

Sun, Oct 12 , 2025, 10:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोरबा: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कोरबा में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद रामचंद्र खूंटिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। खूंटिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “भाजपा केवल सत्ता कब्जा करने के लिए चुनाव लड़ती है। सबसे बड़े नेता तो महात्मा गांधी थे, जिन्होंने छुआछूत और जाति प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया, दलित-हरिजन समाज को जोड़ा और उनके अधिकारों के लिए स्वयं मंदिरों में प्रवेश तक नहीं किया। 

भाजपा और आरएसएस से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने सौ सालों में देश के लिए क्या योगदान दिया?” खूंटिया ने लव जिहाद के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, “जब नेताओं के बेटे-बेटियां अंतरधार्मिक विवाह करते हैं, तब कोई इसे लव जिहाद नहीं कहता, लेकिन अगर कोई गरीब ऐसा करे तो उसे मुद्दा बना दिया जाता है। यह दोहरा चरित्र है।” पूर्व सांसद ने वन कंट्री, वन सिविल कोड की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “देश में समान वेतन और समान अवसर की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अमीर-गरीब के बीच की खाई खत्म हो सके। पलायन की बड़ी वजह भी यही असमानता है।”

उन्होंने छत्तीसगढ़ में जर्जर सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताई। कहा कि “कोरबा एक औद्योगिक नगरी है, जहां से करोड़ों रुपए का राजस्व सरकार को मिलता है, लेकिन सड़कें आज भी बदहाल हैं।” खूंटिया ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक सर्वे का हवाला देते हुए चिंता जताई कि 2030 तक अगर औद्योगिक क्षेत्रों में सुधार नहीं हुआ, तो प्रदूषण और असुरक्षित माहौल के कारण लाखों मजदूरों की जान को खतरा रहेगा। हर दिन करीब दो लाख मजदूरों की मौत का खतरा बताया गया है और करीब 80 लाख मिलियन नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups