रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (State Congress President Deepak Baij) ने आज यहाँ कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) पर कई मोर्चों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गाय को 'राजमाता' घोषित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा को 'पॉलिटिकल प्रोपोगंडा (political propaganda)' बताते हुए कहा कि सरकार गौवंशों के चारे-पानी और सुरक्षा का प्रबंध करने में विफल रही है और अब सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कवर्धा में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा पिटाई करने वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान महतारी वंदन योजना में लाभार्थियों की संख्या घटने पर बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "पहली किस्त में 70 लाख महिलाओं को लाभ दिए जाने का दावा किया गया था, लेकिन अब 20वीं किस्त में 5 लाख महिलाएं लाभ से वंचित हो गई हैं। सरकार को बताना चाहिए कि ये पांच लाख महिलाएं कहाँ गायब हो गईं?" मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने की घोषणा का कड़ा विरोध करते हुए बैज ने मांग की कि खरीदी 1 नवंबर से ही शुरू होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, "सरकार जानबूझकर खरीदी में देरी कर रही है ताकि कम खरीदनी पड़े।
हमारी मांग है कि किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी करके 3286 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाए।" सक्ति स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुई दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बैज ने सरकार के उद्योग और श्रम विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मांग की, "मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को पचास-पचास लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार उद्योग मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 10 , 2025, 03:54 PM