NPS-Atal Pension Yojana asset data: एनपीएस-अटल पेंशन योजनाओं की सम्पत्ति का आंकड़ा हुआ 16 लाख करोड़ रुपये के पार!

Fri, Oct 10 , 2025, 08:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) की संयुक्त प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ (एयूएम) गुरुवार को 16 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में इसे पेंशन सुरक्षा को सर्व सुलभ बनाने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा गया है कि इन दोनों योजनाओं में कुल मिला कर पॉलिसी धारकों की संख्या भी बढ़कर नाै करोड़ से अधिक हो गयी है।

गौरतलब है कि पीएफआरडीए ने एनपीएस को मज़बूत करने और पेंशन समावेशन का दायरा बढ़ाने के लिए प्रमुख पहल शुरू की हैं। इसमें इस माह पहली तारीख से प्रभावी मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (एमएसएफ) शामिल है जो पेंशन योजनाओं में निवेश करने के बेहतर विकल्प प्रदान करती है। 

सरकार ने इसके अलावा, गिग कर्मियों को पेंशन योजना के दायरे में लाने के लिए एनपीएस प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स मॉडल और एनपीएस ओवरहाल पर एक परामर्श पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें पेंशन लाभ को पर्याप्त रखने के लिए वर्गीकृत भुगतान और लचीले एन्युइटी विकल्पों का प्रस्ताव रखा गया है।

इसके अलावा किसानों, लघु और मझोले उद्यमों में काम करने वालों (एमएसएमई श्रमिकों), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों और अन्य अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वालों को भी पेंशन योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यवस्थित सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups