Election SP Announcement: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने किया पांच प्रत्याशियों का ऐलान!

Thu, Oct 09 , 2025, 08:22 PM

Source : Uni India

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सबसे पहले मैदान में उतरते हुए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए पार्टी ने पांच सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिनमें दो शिक्षक एमएलसी और तीन स्नातक एमएलसी शामिल हैं।

सपा ने शिक्षक एमएलसी के लिए वाराणसी-मिर्जापुर क्षेत्र से लाल बिहारी यादव को टिकट दिया है। लाल बिहारी यादव वर्तमान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। वहीं गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र से कमलेश को उम्मीदवार बनाया गया है। स्नातक एमएलसी सीटों में इलाहाबाद-झांसी से डॉ. मान सिंह, वाराणसी-मिर्जापुर से आशुतोष सिन्हा (दोबारा मौका) और लखनऊ से कांति सिंह को टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में स्नातक और शिक्षक एमएलसी की कुल 11 सीटें खाली हो रही हैं।

इसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटें रिक्त हो रही हैं। विधान परिषद में दोनों श्रेणियों की कुल 16 सीटें हैं। जिन पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं। इसी तरह, छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि एक नवंबर 2025 तय की है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वही व्यक्ति मतदाता बनने के पात्र होंगे, जिन्होंने इस तिथि से कम से कम तीन वर्ष पूर्व किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups