राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार: गहलोत

Thu, Oct 09 , 2025, 01:36 PM

Source : Uni India

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजस्थान सरकार (Rajasthan government) को केवल लूट और झूठ की सरकार करार देते हुए कहा है कि उसने बजट घोषणा के तहत जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत कनेक्शन देने का काम पूरा नहीं किया है। गहलोत ने गुरुवार को अपने बयान में यह आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने बजट में 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने की घोषणा की परन्तु केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही दे सकी जो कांग्रेस सरकार द्वारा 2022-23 में लगाए गए 13 लाख 88 हजार एवं 2023-24 में लगाए गए 12 लाख 17 हजार से भी कम था।

उन्होंने कहा कि बजट वर्ष 2025-26 में 20 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई परन्तु आज इस बजट वर्ष के छह महीने बीत जाने के बाद भी केवल 97 हजार कनेक्शन जारी किए जा सके हैं। इस औसत से इस बजट वर्ष में केवल दो लाख कनेक्शन जारी होंगे। यह भाजपा की झूठ उजागर करता है।

 गहलोत ने कहा कि अब यह सामने आया है कि इस योजना को लागू कर रहे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के छह एडिशनल चीफ इंजिनियर, तीन सुप्रिटेंडेंट इंजिनियर, 17 एक्सिएन को केवल इसलिए लम्बे समय से एपीओ किया हुआ है कि अपने चहेते अधिकारियों को डबल चार्ज दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह क्या है। क्या भ्रष्टाचार की इस नीयत के कारण ही भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन फेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल राजस्थान आ रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि डबल इंजन सरकार में राजस्थान में जल जीवन मिशन की दुर्गति क्यों हो रही है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups