Typhoon Matmo: वियतनाम में तूफ़ान मैटमो का कहर! आठ लोगों की मौत, पांच घायल

Wed, Oct 08 , 2025, 12:03 PM

Source : Uni India

हनोई: वियतनाम में तूफान मैटमो (Typhoon Matmo) के कारण हुई भारी बारिश और बाढ़ (heavy rains and flooding) से आठ लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये हैं। वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण (Vietnam Disaster and Dike Management Authority) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण 15 हजार 700 से अधिक घर जलमग्न हो गये और 400 से अधिक अन्य क्षतिग्रस्त हो गये, जबकि 14 हजार 600 हेक्टेयर से अधिक धान और अन्य फसलें जलमग्न हो गयीं।

इसके अलावा 97 हजार से अधिक पशुधन और मुर्गे मारे गये या बह गये, जबकि उत्तरी पर्वतीय और उत्तर-मध्य प्रांतों में 602 स्थानों पर बाढ़, भूस्खलन और यातायात बाधित हुआ। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने एक तत्काल निर्देश जारी कर अचानक बाढ़ और भूस्खलन को रोकने और प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहन प्रयास करने का आह्वान किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups