Piyush Goyal: पीयूष गोयल कतर की दो दिन की यात्रा पर, संयुक्त आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे!

Mon, Oct 06 , 2025, 08:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Industry Minister Piyush Goyal) कतर-भारत संयुक्त व्यापार एवं वाणिज्य आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार से दो दिन दोहा की यात्रा पर जायेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक गोयल वहां संयुक्त आयोग की बैठक में कतर के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी के साथ मिल कर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कतर, खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) में भारत एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है और 2024-25 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 14 अरब डॉलर से अधिक रहा। भारत कतर के साथ अपने व्यापार एवं निवेश संबंधों को विशेष महत्व देता है। गोयल की यह पहली कतर यात्रा है जिसमें उनके साथ विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार प्रदर्शन की समीक्षा, मौजूदा व्यापार बाधाओं और गैर-शुल्क मुद्दों का समाधान और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के अवसरों की तलाश पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है।

इस दौरान दोनों पक्ष भारत-कतर मुक्त व्यापार समझौते के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं और व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की बातचीत के संदर्भ बिंदुओं (टीओआर) को अंतिम रूप देने की बात भी कर सकते हैं। संयुक्त आयोग की बैठक में भारत और कतर के बीच बहुआयामी साझेदारी को गहरा करने के उद्देश्य से वित्त, कृषि, पर्यावरण, पर्यटन, संस्कृति एवं स्वास्थ्य सेवा जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा होगी।

गोयल की इस यात्रा के दौरान भारत-कतर संयुक्त व्यापार परिषद की पहली बैठक भी होगी। इसमें शामिल होने के लिए श्री गोयल के साथ उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी दोहा जा रहा है। यह व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल कतर चैंबर, कतर वित्तीय केंद्र, इन्वेस्ट कतर और कतर मुक्त क्षेत्र प्राधिकरण सहित कतर के व्यवसायों एवं संस्थाओं के साथ कंपनियों के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक संबंधों के विस्तार पर बातचीत करेगा।

इस यात्रा के दौरान, गोयल कतर के अन्य गणमान्य लोगों और कतर चैंबर तथा कतर व्यवसायी संघ के शीर्ष व्यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के दोहा चैप्टर, कतर स्थित भारतीय व्यापार एवं व्यावसायिक परिषद (आईबीपीसी) के प्रतिनिधियों, कतर उद्योग जगत के वरिष्ठ सदस्यों और कतर में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

भारत–कतर व्यापार एवं वाणिज्य संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक जुलाई 2024 में संयुक्त सचिव स्तर पर आयोजित की गई थी। फरवरी 2025 में कतर के अमीर की भारत यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने व्यापार को द्विपक्षीय सहयोग के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में पहचान की थी और संयुक्त कार्य समूह को व्यापार एवं वाणिज्य पर संयुक्त आयोग में उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups