Politics Jaiswal Elections: प्रचंड बहुमत से बिहार मे बनेगी राजग सरकार: दिलीप जायसवाल!

Sun, Oct 05 , 2025, 09:51 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

‎समस्तीपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (President Dr. Dilip Jaiswal) ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) सरकार के कार्यकाल में बिहार का चौमुखी विकास हो रहा और आगामी विधानसभा चुनाव (upcoming assembly elections) में प्रचंड बहुमत से गठबंधन की सरकार बनेगी। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के नरघोघी हाईस्कूल मैदान में आज जदयू विधायक और बिहार के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के समर्थन मे एक दिवसीय राजग कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

श्री जायसवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार ने बिहार के उज्जवल भविष्य की नींव रखी है और प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्रों मे काम हो रहा है। उन्होंने राजद सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि आज भी बिहार के लोग लालू-राबड़ी के शासनकाल को भूले नहीं हैं।

‎इस सम्मेलन को बिहार के सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मदन सहनी,जनक राम, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, , लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups