Dowry Harassment Case: दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

Sun, Oct 05 , 2025, 06:51 PM

Source : Uni India

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या (suicide) कर ली है। मृतका की मां ममता देवी निवासी पकड़िया पुरवा गुरचाही थाना पयागपुर ने अपनी बेटी की ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना विशेश्वरगंज में तहरीर दी है। ममता देवी द्वारा दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि उनकी बेटी पुष्पा की शादी मात्र छह माह पूर्व ग्राम पंचायत जमुनहा कला के मजरा श्रीनगर चौराहा निवासी रामबाबू मौर्या के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद रामबाबू मौर्या, सास-ससुर जयप्रकाश मौर्या (Jaiprakash Maurya) , ननद अन्नी (निवासी नरायणापुर थाना पयागपुर) तथा ननद आरती (निवासी जयमलपुरवा थाना विशेश्वरगंज) पुष्पा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

ममता देवी ने बताया कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। पुष्पा कई बार फोन पर अपनी पीड़ा बताती थी। घटना की जानकारी चार अक्टूबर रात करीब 11 बजे पुष्पा के पति रामबाबू मौर्या ने ममता देवी को फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। परिजनों के मौके पर पहुँचने पर पुष्पा मृत अवस्था में पाई गई। सूचना मिलने पर विशेश्वरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर थाना विशेश्वरगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की विवेचना सीओ पयागपुर के द्वारा की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups