Heavy Rains and Landslides in Nepal: नेपाल में भूस्खलन में 14 लोगों की मौत, आठ अन्य लापता

Sun, Oct 05 , 2025, 04:22 PM

Source : Uni India

काठमांडू:  नेपाल में बारिश के कारण हुए भूस्खलन (Heavy Rains and Landslides in Nepal) की अलग अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य लापता हैं। नेपाल पुलिस (Nepal Police) के प्रवक्ता बिनोद घिमिरे ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "इलम ज़िले में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लापता हैं। इसी तरह, रसुवा ज़िले में बाढ़ में चार पर्वतारोही लापता हैं।

  घिमिरे ने बताया कि इलम में मरने वालों में छह लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और पांच अन्य दूसरे परिवार से थे। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण नेपाल के अधिकांश हिस्सों में दैनिक जीवन काफी प्रभावित हुआ है। इससे भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और राजमार्ग और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। शनिवार से काठमांडू घाटी में वाहनों की आवाजाही पर तीन दिनों का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups