Bukhari's comment against BJP: बुखारी की बीजेपी के खिलाफ टिपणी; कहा-भाजपा-पीडीपी हमेशा एक फिक्स मैच खेलती हैं!

Sun, Oct 05 , 2025, 08:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी (Altaf Bukhari) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ( पीडीपी) के बीच राजनीतिक सांठगांठ है तथा ये दोनों पार्टियां हमेशा एक फिक्स मैच खेलती हैं। बुखारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "पीडीपी भाजपा की एक इकाई है और वे (पीडीपी) उनकी (भाजपा) ताकत पर चलते हैं। कुछ पार्टियाँ खुलेआम कहती हैं कि उनका किसी (भाजपा) के साथ रिश्ता है और कुछ पार्टियाँ ऐसा नहीं कहतीं।"

भाजपा से हाथ न मिलाने पर अब्दुल्ला की प्रशंसा की
बुखारी ने कहा, "उमर ने भाजपा के साथ गठबंधन न करने के वादे पर वोट लिए थे और अब उन्होंने फिर वही रुख दोहराया है, जो उनकी राजनीतिक ईमानदारी को दर्शाता है।" पिछले राजनीतिक फैसलों पर विचार करते हुए बुखारी ने कहा कि 2014 में पीडीपी ने भाजपा को दूर रखने का वादा किया था, लेकिन बाद में उनसे हाथ मिला लिया। उन्होंने कहा "महबूबा भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनीं। अल्लाह की कृपा से मैंने उनसे भाजपा को बाहर रखने के लिए कहा था। मैं अकेला व्यक्ति था। अल्लाह ने हमें सच बोलने का साहस दिया है। और यही सच है। यह पीडीपी का गलत फैसला था और आप देखेंगे कि पीडीपी को लंबे समय तक नुकसान उठाना पड़ेगा। उमर ने इससे सबक सीखा है और उनका नवीनतम बयान इसी की अभिव्यक्ति है।"

पीडीपी का बुखारी पर पलटवार 
इस बीच पीडीपी ने बुखारी पर पलटवार करते हुए उन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यसभा जाने का पिछला रास्ता तलाशने का आरोप लगाया। पीडीपी नेता मोहित भान ने कहा "लोगों के खारिज किए जाने और राजनीतिक रूप से अनाथ हो जाने के बाद अल्ताफ बुखारी पीडीपी को निशाना बना रहे हैं ताकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के ज़रिए राज्यसभा जाने का पिछले रास्ते तलाश सकें। वही व्यक्ति जिसने कभी मरहूम शेख साहब का अपमान किया था और कहा था कि अगर सुरक्षा बल उनकी रक्षा नहीं करेंगे तो लोग उनकी कब्र खोद देंगे।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups