तीसरी गिरिडीह से रांची जा रही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहु से बदसलूकी, चालक के साथ भी मारपीट कर घायल करने का आरोप

Fri, Oct 03 , 2025, 12:32 PM

Source : Uni India

Daughter-in-law of Marandi subjected to mistreatment: झारखंड के हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र (Muffasil police station) के अमृत नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किसकू के साथ अमृत नगर पूजा समिति (Amrit Nagar Puja Committee) के सदस्यों ने बदसलूकी की है। साथ ही उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। प्रीति किसकू (Preeti Kisku) ने इस मामले में मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रीति किसकू तीसरी, गिरिडीह से रांची जा रही थीं।

यह घटना कल रात लगभग 7:15 बजे अमृत नगर के पास हुई, जहां पूजा समिति के सदस्यों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट की गई और उन्हें जख्मी कर दिया गया। घटना के समय वहां पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था लड़खड़ा गई। प्रीति किसकू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना ने इलाके में पुलिस-मुकदमों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से चल रही है और शीघ्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के परिवार के साथ हुई इस घटना से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। ज्ञातव्य है कि प्रीति किस्को खुद एक सरकारी अधिकारी हैं और फिलहाल पलामू में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में तैनात हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups