Astrology: घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से मेल जोल बढेगा। सुख – सुविधाओं पर खर्च करने से बचें।
मेष
आज आप धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उत्तम है। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है।
वृष
आज काम जिस तरह चल रहे हैं, अभी उनमें किसी तरह का भी बदलाव लाने की कोशिश ना करें। अगर व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है।
मिथुन
आज नकारात्मक सोच से बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा।
कर्क
आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी।
सिंह
समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। आज आपका परिवार जनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा।
कन्या
आर्थिक स्थिति भी आज आपकी अच्छी रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने से आपको आज बचना होगा। आज आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। इससे आपको कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आप रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
तुला
जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
वृश्चिक
आपका सम्मान बढ़ेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है, लेकिन परेशान न हों, अंत में स्थिति आपके पक्ष में हगी।
धनु
लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा, रिश्ते मजबूत बनेगे। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। शाम मनोरंजक बीतेगा।
मकर
टूर-एंड-ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।
कुम्भ
लंबे समय से आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है, आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में भी दिन खर्चीला रहेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन
स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 02 , 2025, 09:57 AM