Honoring RSS is insult to Constitution: आरएसएस को सम्मानित करना संविधान का अपमान; कांग्रेस के घेरे में फसे मोदी!

Thu, Oct 02 , 2025, 07:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ब्रिटिश शासनकाल मे अंग्रेजों की मदद की थी इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस संगठन को राष्ट्रीय प्रतीक से सम्मानित करना भारतीय संविधान का अपमान है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल बुधवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा "आरएसएस के सम्मान में एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी करना भारत के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान का घोर अपमान है।"

उन्होंने कहा कि आरएसएस ऐसा संगठन है जिसने औपनिवेशिक काल में गोरे आकाओं का सक्रिय सहयोग किया और आज भी समाज में ज़हर फैलाने का काम कर रहा है। उनका कहना था कि ऐसे संगठन को सरकारी प्रतीक से सम्मानित करना इतिहास में एक काले दिन के रूप में देखा जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा "सरदार पटेल द्वारा प्रतिबंधित एक संगठन को आज भारत सरकार कैसे सम्मानित कर सकती है। जो लोग हमारे संविधान के पुनर्लेखन और डॉ. आंबेडकर द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय के एजेंडे को नष्ट करने की वकालत करते हैं, उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में कैसे सम्मानित किया जा सकता है।" गौरतलब है की मोदी ने कल आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर एक डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups