Muslim Kanya Pujan: मुस्लिम महिलाओं ने कन्याओं के पांव पखार कर लिया आशीर्वाद!

Wed, Oct 01 , 2025, 08:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नवरात्र (Navratri) के अंतिम दिन बुधवार को जगह जगह देवी पूजन (Goddess Worship) के साथ कन्याओं के पैर पखारे गये। भाजपा से जुड़ी मुस्लिम ने भी इस धार्मिक आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय मंच से जुड़े मुस्लिम युवाओं, बुर्कानशीं महिलाओं ने बुधवार को देवी के रूप में पूजी जाने वाली कन्याओं के पैर पखार आशीर्वाद लिया। कीडगंज स्थित गऊघाट की मलिन बस्ती पहुंचे मंच के नेताओं ने बच्चियों के साथ पूजा अर्चना की और उनके पैर पखार संदेश दिया। इस मौके पर बच्चों को स्कूल बैग, किताबें भी दी गईं।

बीजेपी मुस्लिम मंच के कार्यकर्ता फरीद साबरी (Farid Sabri) ने राम नवमी पर संदेश देते हुए कहा कि सभी धर्म में महिलाओं का रुतबा सबसे ऊपर होता है।सनातन धर्म में कन्या को देवी का रूप माना जाता है। इस्लाम में यह रहमत और बरकत कही जाती हैं। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बस्ती मे दो दर्जन से अधिक कन्या के पैर पखारे। इस मौके पर राहिला, रूबी खान, मोनी अंसारी, वाकिम अहमद, शानवाज़ आदि लोगो ने उनकी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त भी किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups