The SIR process: बिहार में हुई एसआईआर प्रक्रिया शुरू से ही छलावा रही है : राजेश राम

Tue, Sep 30 , 2025, 08:10 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम (Rajesh Ram) ने मंगलवार को आरोपलगाया है क हाल ही में बिहार में हुई मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू से ही छलावा रही है। राम ने बयान जारी कर बताया कि हाल ही में बिहार में हुई एसआईआर शुरू से ही एक छलावा रही है। उन्होंने कहा कि यह वह प्रक्रिया थी जिसकी न तो जनता, न ही राजनीतिक दलों ने कोई माँग की थी। इसके बावजूद इसे इतनी लापरवाही और अपारदर्शिता के साथ किया गया कि बार-बार भारत के सर्वोच्च न्यायालय को दखल देना पड़ा, जिससे कम-से-कम प्राकृतिक न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का पालन तो हो सके।

अब चुनाव आयोग के ज्ञानेश गुप्ता (Gyanesh Gupta) इसे सफल बता रहे हैं, जबकि वास्तव में इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सवालों के घेरे में है। हमारे कार्यकर्ता पूरे राज्य में इस बात का गहन मूल्यांकन करेंगे कि एसआईआर के जरिए कितने नाम सूची से हटाए गए और कितने नाम जोड़े गए। यह मुद्दा यहीं समाप्त नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यहाँ यह उल्लेखनीय है कि लगभग 65 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए थे , जबकि केवल करीब 21.53 लाख नए नाम जुड़े। यानी हटाए गए नामों की संख्या बहुत अधिक है और यह गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि कई पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से इरादतन काटे गए। एसआईआर की प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक भावना की सफलता का परीक्षण केवल काग़जों पर नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में किया जाएगा।हम सभी कार्यकर्ताओं, नागरिकों और राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि इस तथाकथित “सफल” प्रक्रिया का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करें, जिससे एक भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे।हम मतदाताओं के हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Delhi Traffic Alert: रोहिणी में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सड़कें बंद रहेंगी और रास्ते बदले जाएंगे, प्रभावित रूट देखें
ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 64 लोगों की मौत, जबकि 81 लोग गिरफ्तार; रियो के इतिहास में सबसे घातक अभियान 
President Murmu's Rafale Flight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरी!  इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं 
 पानी की बोतलों के बीच छिपाई थी 15 लाख की शराब! बैतूल जिला पुलिस ने किया जब्त, एक बड़े अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश 
Dhamtari Makardona Murder Case: धमतरी माकरदोना हत्याकांड का पर्दाफाश! अवैध संबंध के शक में ससुर-दामाद ने युवक की कर दी निर्मम हत्या

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups