राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना

Tue, Sep 30 , 2025, 02:57 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Statement Threatening to Shoot Rahul Gandhi:  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव (BJP spokesperson Printu Mahadev) द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को गोली मारने की धमकी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना भाजपा के "गोडसेवादी चरित्र (Godse-like mentality)" को उजागर करती है और भाजपा ऐसे तत्वों पर कार्रवाई न करके उन्हें खुलेआम संरक्षण दे रही है। केरल भाजपा के प्रवक्ता महादेव ने लाइव डिबेट में गोली मार दी जाएगी के कथित बयान पर राज्य के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा देखा गया है। 
राज्य के सभी प्रमुख नेताओं ने गांधी के समर्थन में सोशल मीडिया एक्स पर संदेश पोस्ट करके भाजपा के शीर्ष नेताओं से प्रवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कांग्रेस संचार समिति के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को सभी 33 जिलों के थानों में केरल भाजपा के प्रवक्ता महादेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR) करवाने के लिए पुलिस को आवेदन दिया जाएगा।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने एक्स के जरिए कहा, "गांधी' बनने में एक उम्र लग जाती है। जबकि, 'गोडसे' होना एक पल की कायरता है। गांधी एक विचार है और गांधीमार्ग एक संस्थान है। उस पर चलने वाले किसी भी गांधीवादी को कभी खत्म नहीं किया जा सकता। पूरा देश राहुल गांधी के साथ है।"

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस घटना को "अक्षम्य और कानूनन अपराध" बताया। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में राजनीतिक असहमतियों पर बातचीत संविधान और शांति के दायरे में होनी चाहिए। हिंसा और हिंसक भाषा की कोई जगह नहीं है।" सिंहदेव ने भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से उनके प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो इसका मतलब होगा कि भाजपा "अपराधियों और आतंकी मानसिकता को शरण दे रही है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups