IRA Membership: वैश्विक अलायंस का हिस्सा बना रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट!

Mon, Sep 29 , 2025, 08:25 PM

Source : Uni India

मुंबई। इंडियन रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (IRA) ने सोमवार को वैश्विक आरईआईटी (Real Estate Investment Trust) में शामिल होने की घोषणा की है।
वैश्विक संस्था में शामिल होने से आईआरए को वैश्विक स्तर पर विस्तार और अपने-आप को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। स्वीडन के स्टॉकहोम में इसी साल इस अलायंस का गठन किया गया था। इसमें 24 देश और क्षेत्र शामिल हैं।

आईआरए की कार्यकारी समिति की सदस्य और माइंडस्पेस बिजनेस पार्क की मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रीति छेडा ने कहा, "वैश्विक आरईआईटी अलायंस (Global REIT Alliance) की सदस्यता भारतीय आरईआईटी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अलायंस वैश्विक आरईआईटी समुदाय और एक-दूसरे के बाजार की जानकारी साझा करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।"

वैश्विक आरईआईटी अलायंस के प्रवक्ता पीटर वर्वर (Peter Verwer) ने आईआरए का स्वागत करते हुये कहा कि भारतीय रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट बाजार ने तुलनात्मक रूप से कम समय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा, "हम मिलकर वैश्विक आरईआईटी पारिस्थितिकी को मजबूत बनायेंगे, निवेशकों की भागीदारी का विस्तार करेंगे और विश्वसनीय तथा पारदर्शी परिसंपत्ति वर्ग के रूप में आरईआईटी का संवर्धन करेंगे।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups