Politics : पिंटू महादेव को निष्कासित करने के साथ राहुल की एसपीजी सुरक्षा हो बहाल : अजय राय!

Mon, Sep 29 , 2025, 07:57 PM

Source : Uni India

लखनऊ। केरल भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव (Kerala BJP spokesperson Printu Mahadev) द्वारा एक लाइव डिबेट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को गोली मार देने की धमकी देने के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस ने इसे “घटिया, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण” (vile shameful and unfortunate) बताया है।

 राय ने कहा कि भाजपा को तुरंत प्रिंटू महादेव को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए और केरल पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बयान भाजपा और संघ की असली सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि “संविधान और कानून में भाजपा की कभी आस्था नहीं रही। 1948 में भी इन्होंने एक गांधी की हत्या की थी और आज फिर से जब राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं तो उन्हें धमकियां दी जा रही हैं"।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि हाल के दिनों में उनकी सुरक्षा में कई चूकें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि हिंसक बयानों और सुरक्षा लापरवाही के बीच राहुल गांधी की जान को गंभीर खतरा है। अजय राय ने दोहराया कि कांग्रेस पहले भी पत्र लिखकर राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा देने की मांग कर चुकी है। मौजूदा हालात को देखते हुए अब सरकार को तत्काल उनकी एसपीजी सुरक्षा बहाल करनी चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups