न्यूयॉर्क। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य के साउथपोर्ट शहर (a waterfront bar) में एक तटवर्ती बार में शनिवार रात गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।
शहर की जन सूचना अधिकारी चिएन केचम ने बताया कि बंदूकधारी ने शनिवार रात लगभग 9:30 बजे साउथपोर्ट यॉट बेसिन (Southport Yacht Basin) में भीड़ पर गोलीबारी की। उन्होंने यह भी बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हमलावर का मकसद क्या हो सकता है। साउथपोर्ट के अधिकारियों ने इससे पहले सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आग्रह किया था कि वे उस इलाके में न जाएं और जांच के दौरान अपने घरों में ही रहें।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Sep 28 , 2025, 06:17 PM