ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के आसपास बिजली गुल होने से सुरक्षा को खतरा

Wed, Sep 24 , 2025, 12:47 PM

Source : Uni India

वियना: संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने कहा है कि ज़ापोरीज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Zaporizhzhia nuclear power plant) के आसपास मंगलवार को बिजली गुल (power outage) हो गयी जिससे परमाणु सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने मंगलवार को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के दौरान बिजली की यह 10वीं कटौती है। एजेंसी ने कहा कि उसकी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ज़ापोरिज्जिया में अपनी टीम का हवाला देते हुए कहा कि संयंत्र में बिजली की आपूर्ति के लिए आपातकालीन डीजल जनरेटरों ने काम करना शुरू कर दिया है। ज़ापोरिज्जिया के छह रिएक्टर 2024 से ही शीत शटडाउन अवस्था में हैं लेकिन उन्हें अभी भी अपने रिएक्टर कोर एवं उपयोग किए गए ईंधन पूल के लिए शीतलन जल की आवश्यकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups