केरल में मुख्यमंत्री पद की होड़ में शामिल चेन्निथला का मनोबल बढ़ा! अचानक पहुंचे सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

Mon, Sep 22 , 2025, 04:19 PM

Source : Uni India

तिरुवनंतपुरम: केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी के गलियारों में तेज होती चर्चाओं के बीच वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रमेश चेन्निथला (Working Committee member Ramesh Chennithala) का मनोबल सोमवार को उस समय बढ़ा जब कांग्रेस संसदीय दल (Congress Parliamentary Party) की नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कलपेट्टा में उनके नशा विरोधी मार्च में अचानक पहुंची। श्रीमती गांधी और सुश्री वाड्रा ने श्री चेन्निथला द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी 'ड्रग्स के खिलाफ पैदल मार्च' के आयोजन स्थल के पास अपनी कार रोकी। 

उनका अभिवादन करने के लिए उनके वाहन तक गए। श्रीमती गांधी ने उनसे मिलकर खुशी जताई और अभियान की सराहना की, जबकि स्थानीय सांसद वाड्रा ने भी उत्साहवर्धक बातें कहीं। दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त बातचीत की और 20 सितंबर को अपनी यात्रा फिर से शुरू करने से पहले नशा-विरोधी शपथ दिलाई।चेन्नीथला हाल के वर्षों में राज्य की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ सरकार के लगातार आलोचक के रूप में उभरे हैं । उन्होंने सतर्कता चूक से लेकर वित्तीय अनियमितताओं तक के मुद्दों को उठाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups