मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) कड़ाके की ठंड और चोटों (cold and injuries) के बावजूद अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Film- Battle of Galwan) का पहला शेड्यूल पूरा किया।
सलमान खान ने सिर्फ़ करोड़ों दिलों पर राज करते हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब वह कई ब्लॉकबस्टर देने के बाद, अपनी अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तैयारी में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। सलमान स्टारर यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है, ऐसे में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग 2–3 डिग्री तापमान में की और फिल्म का पहला और सबसे मुश्किल 45 दिन का लद्दाख शेड्यूल पूरा कर लिया, जिसमें वह 15 दिनों तक वहां मौजूद रहे। कम ऑक्सीजन लेवल और कई शारीरिक चोटों के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखी जिससे फिल्म की निरंतरता बनी रहे। अब दूसरा शेड्यूल एक हफ़्ते बाद शुरू होगा। इस दौरान सलमान खान अपनी चोटों से उबरने के लिए भी समय लेंगे।
अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही फ़िल्म बैटल ऑफ गलवान , वर्ष 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई भयानक लड़ाई के समय में फिर से लेकर जाती है। उस समय सीमा पर हुआ यह एक दुर्लभ संघर्ष था, जिसमें सैनिकों ने बिना किसी हथियार के लड़ाई लड़ते हुए जान गंवाई थी। सैनिकों ने लाठी और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी, जिससे यह हाल के भारतीय इतिहास की सबसे ज़्यादा भावनात्मक कहानियों में से एक बनकर सामने आई।बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Sep 21 , 2025, 12:29 PM