मराठावाड़ा क्षेत्र में कल बारिश होने का अनुमान! आठ जिलों में 21 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान

Sat, Sep 20 , 2025, 03:46 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र (Marathwada region of Maharashtra) के सभी आठ जिलों में 21 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। क्षेत्र में भारी बारिश (heavy rains) के बाद इसे मौसम की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार का संकेत माना जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव और हिंगोली जिले (Hingoli districts) में सक्रिय मानसून की स्थिति के बाद मौसम में सुधार आ रहा है। यह मौसमी घटनाक्रम पिछले सप्ताह इस क्षेत्र में मौसम की सबसे गंभीर मानसून गतिविधि (monsoon activity) के बाद आया है।

 पूर्वी विदर्भ पर चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर होने और स्थिति में लगातार सुधार होने के कारण बारिश की तेजी में कमी आयी है। हाल के मौसम संबंधी बुलेटिनों से संकेत मिलता है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी महाराष्ट्र में आगे बढ़ रही है और राज्य में अब भारी बारिश का दौर समाप्त हो गया है।
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है इसके अलावा कुछ कुछ स्थानों पर व्यापक बारिश होने के आसार हैं। पूरे क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवायें चल सकती है। अधिकतर जिलों में तापमान 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
छत्रपति संभाजीनगर जिले में रविवार को गरज के साथ बारिश होने हो सकती है और यह स्थिति 23 सितंबर तक ऐसी ही बनी रहेगी। जालना जिले में भी गरज के साथ और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इसके बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। जिला प्रशासन ने कहा है कि भारी बारिश का दौर काफी हद तक खत्म हो चुका है, अब कृषि गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकेंगी।
बीड़ जिले में 23 सितंबर तक गरज के साथ और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले यहां भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुयी थी जिस कारण यहां बचाव अभियान चलाना पड़ा। जिले में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर फसलें नष्ट हो चुकी हैं। परभणी जिले में कुछ जगहों पर 21 से 23 सितंबर तक गरज के साथ और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद स्थिति में सुधार होगा।
हिंगोली जिले में भी 21 से 23 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है और यहां अन्य सभी जिलों की तुलना में यहां सबसे कम वर्षा होने की उम्मीद है। नांदेड़ जिले में 21 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, साथ ही 22 सितंबर को भी तूफान के साथ बिजली कड़कने के आसार हैं। लातूर और धाराशिव दोनों जिलों में 21 से 23 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुई बारिश से मराठवाड़ा में सिंचाई परियोजनाओं में जल भंडारण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा जलाशयों में इस मौसम के लिए अच्छा भंडारण स्तर दर्ज किया गया है। क्षेत्र 10 सिंचाई परियोजनाओं से 1.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें नांदेड़ के विष्णुपुरी बांध से सबसे ज़्यादा 91,854 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा 11 प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में जल भंडार 94.36 प्रतिशत तक पहुँच गया है।
मराठवाडा के सभी आठ जिलों के किसानों को सलाह दी गई है कि वे गरज के साथ बारिश के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें, जिसमें छोटे पौधों को सहारा देना, कटी हुई फसल को अच्छी तरह से ढकना और खेतों से अतिरिक्त बारिश का पानी निकालना शामिल है। किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि वे गरज के साथ बारिश के दौरान सिंचाई और रासायनिक छिड़काव करने से बचें और बिजली गिरने के दौरान खेतों में बंधे जानवरों को घर के अंदर बांध कर रखें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups