Rohini Post Sparks RJD Turmoil: राजद सांसद संजय यादव पर कल टिप्पणी, रोहिणी ने शेयर किया किडनी डोनेशन का वीडियो!

Sat, Sep 20 , 2025, 07:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य की ओर से सांसद संजय यादव पर की गई अप्रत्यक्ष टिप्पणी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें डैमेज कंट्रोल के तहत न सिर्फ सफाई देनी पड़ी, बल्कि किडनी डोनेशन के वक्त का भावुक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करना पड़ा।

दरअसल, एक दिन पहले डॉ रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया था जिसमें संजय यादव, ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान तेजस्वी यादव की सीट पर बैठे नजर आ रहे थे। इस पोस्ट में रोहिणी ने दो टूक लिखा था कि तेजस्वी की कुर्सी पर या तो लालू यादव या फिर तेजस्वी यादव ही बैठ सकते हैं, किसी और को उस कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राजद कार्यकर्ताओं की भी यही भावना है।

रोहिणी की इस टिप्पणी के बाद राजद के अंदर खलबली मच गई। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि क्या राजद के भीतर तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को लेकर असंतोष है, क्योंकि संजय यादव को तेजस्वी का रणनीतिकार और सबसे भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता है। ऐसे में रोहिणी की इस टिप्पणी को राजद नेतृत्व पर सीधा हमला माना गया।

विवाद बढ़ता देख डैमेज कंट्रोल की कवायद भी शुरू हो गई। सबसे पहले, उसी सीट पर राजद विधायक रेखा कुमारी को बैठाकर फोटो वायरल की गई, फिर पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम की भी वही तस्वीरें साझा की गईं, ताकि यह बताया जा सके कि वह सीट किसी एक व्यक्ति के लिए आरक्षित नहीं है।

इसके बाद रोहिणी ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग को आगे लाना ही राजद के सामाजिक-आर्थिक न्याय अभियान का उद्देश्य है। इन तस्वीरों में समाज के इन तबकों से आने वालों को सामने बैठा देखना सुखद है।‘
लेकिन तब तक राजनीतिक और पारिवारिक क्षति हो चुकी थी। चर्चा तेज थी कि रोहिणी के बयान ने तेजस्वी और उनके भरोसेमंद नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

शनिवार की शाम रोहिणी आचार्य को एक करुणामयी वीडियो साझा करना पड़ा जिसमें वे अपने पिता लालू को किडनी डोनेट करने के लिये शल्य कक्ष में जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘जो जान हथेली पर रखकर बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं, बेखौफी, बेबाकी और खुद्दारी उनके लहू में बहती है।‘

वीडियो के कुछ ही घंटों बाद रोहिणी ने एक और पोस्ट किया जो पहले से कहीं अधिक गंभीर और संकेतपूर्ण था, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘मैंने एक बेटी और बहन के तौर पर अपना कर्तव्य निभाया है और आगे भी निभाऊंगी। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न ही मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिये मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।‘

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups