Politics: भाजपा सरकार में कोई भी काम बिना कमीशन नहीं : अखिलेश!

Thu, Sep 18 , 2025, 06:35 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कोई भी काम बिना कमीशन के नहीं हो रहा है। कमीशनखोरी ने पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कालाबाजारी का जोर है। भाजपा के विधायक खुद स्वीकार कर रहे है कि उन्हें विधायक निधि से दस फीसदी कमीशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं ज्यादा कहीं कम सरकारी विभागों में भी यही हाल है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आम जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण तक में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी साफ-साफ दिखाई दे रही है। जल जीवन मिशन के तहत बनायी गयी पानी की टंकिया कई जगह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पायीं, ढह गयीं।

उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में कमीशनखोरी का नतीजा है कि सड़कें बनते ही उखड़ जा रही हैं। भाजपा सरकार नौ साल के कार्यकाल में सड़कों के गड्ढे नहीं भर पायी। हजारों करोड़ के बजट का बंदरबांट हो गया लेकिन सड़कों के गड्ढे जस के तस बने हैं। इस सरकार का गड्ढामुक्त अभियान हवा-हवाई साबित हुआ।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी की तरह कालाबाजारी और मुनाफाखोरी भी चरम पर है। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिली। पूरे प्रदेश में खाद की कालाबाजारी हो रही है। जरूरतमंद किसानों को खाद नहीं मिल पायी। किसान खाद के लिए भटकता रहा। लाइनों में खड़ा रहा और पुलिस की लाठियां भी खाता रहा। खाद के अभाव में किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से तबाह और बर्बाद किया जा रहा है। जिससे किसान खेती-किसानी छोड़ कर मजदूर बन कर मजदूरी करने पर विवश हो जाये। यह सरकार किसानों की जमीन और खेती किसानी हड़पना चाहती है। प्रदेश का नौजवान, बेरोजगार, किसान भाजपा के षड्यंत्रों को समझ रहा है। 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया कर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का अंत करेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups