Veteran American Actor Robert Redford: दिग्गज अमेरिकी अभिनेता रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन

Wed, Sep 17 , 2025, 01:51 PM

Source : Uni India

उटाह : दिग्गज अमेरिकी अभिनेता रॉबर्ट रेडफोर्ड (Veteran American actor Robert Redford) का निधन हो गया है। रेडफोर्ड को 'बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड (Butch Cassidy and the Sundance Kid)' और 'द स्टिंग (The Sting)' आदि फिल्मों में शानदार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। रेडफोर्ड (89) के प्रचार का काम देखने वाली सिंडी बर्गर ने एक बयान में कहा, " रॉबर्ट रेडफोर्ड का 16 सितंबर को उटाह में सनडांस स्थित उनके घर पर निधन हो गया। उनकी कमी बहुत खलेगी। परिवार निजता का अनुरोध करता है।" बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस ऑस्कर विजेता अभिनेता को मेरिल स्ट्रीप और जेन फोंडा जैसे दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी है। रेडफोर्ड के साथ 'आउट ऑफ अफ्रीका' फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "एक शेर चला गया। शांति मिले मेरे प्यारे दोस्त। "

 रेडफोर्ड के साथ 1967 की रॉमकॉम फिल्म 'बेयरफूट इन द पार्क (Barefoot in the Park)' में काम कर चुकी अभिनेत्री और दोस्त जेन फोंडा ने उन्हें याद करते हुए कहा, "वह एक खूबसूरत इंसान थे।" निर्देशक रॉन हॉवर्ड ने फोर्ड को याद करते हुए कहा कि वह एक प्रभावी सांस्कृतिक व्यक्तित्व और शानदार कलाकार थे। वहीं अभिनेता कोलमैन डोमिंगो ने एक्स पर फोर्ड को कुछ इस प्रकार श्रद्धांजलि दी, "प्यार और प्रशंसा के साथ। आपका प्रभाव पीढ़ियों तक रहेगा। अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बीबीसी से बात करते हुए रेडफोर्ड को "एक महान व्यक्ति" बताया और कहा कि उनका निधन एक "अपूरणीय क्षति" है। उन्होंने कहा कि वह न केवल एक महान अभिनेता थे,बल्कि एक अद्भुत पर्यावरणविद् भी थे। वह हममें से बहुतों के लिए एक नायक थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है।

अभिनेत्री जेमी ली कर्टिस ने थ्रेड्स पर श्री फोर्ड को श्रद्धांजलि देते हुए कहा,"एक जीवन, परिवार, कला, परिवर्तन, वकालत, सृजन, विरासत,, धन्यवाद रॉबर्ट रेडफोर्ड।" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों से कहा "रॉबर्ट रेडफोर्ड के जीवन में कई वर्ष ऐसे रहे, जब उनसे बेहतर कोई नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब वह सबसे लोकप्रिय थे। मुझे लगता था कि वह महान हैं।" पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती हिलेरी क्लिंटन ने रेडफोर्ड को "एक सच्चा अमेरिकी प्रतीक" बताया। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, "मैं हमेशा से रॉबर्ट रेडफोर्ड की प्रशंसक रही हूँ, न केवल एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में उनके शानदार करियर के लिए, बल्कि उनके बाद के जीवन के लिए भी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और कला तक सभी की पहुँच जैसे प्रगतिशील मूल्यों का समर्थन किया, फिल्म निर्माताओं की नई पीढ़ियों के लिए अवसर भी पैदा किए।" उल्लेखनीय है कि श्री रेडफोर्ड को 1980 में अपनी फिल्म "ऑर्डिनरी पीपल" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार मिला था और उन्होंने ही मशहूर सनडांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल की स्थापना भी की थी। श्री रेडफ़ोर्ड ने 2016 में कहा था कि वे "अभिनय से थक चुके हैं" और अंतत: 2018 में उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups