FPIs withdrew in September: एफपीआई ने सितंबर में निकाले 8,610 करोड़ रुपये!

Mon, Sep 15 , 2025, 08:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर माह में अबतक घरेलू पूंजी बाजार से 8,610 करोड़ रुपये निकाले हैं। एफपीआई ने इक्विटी में 10,782 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। डेट में उनका निवेश शुद्ध रूप से सकारात्मक रहा है। उन्होंने डेट में 2,968 करोड़ रुपये लगाये।

हाइब्रिड इनस्ट्रूमेंट और म्यूचुअल फंड से एफपीआई ने पूंजी निकासी की। हाइब्रिड में उन्होंने 82 करोड़ रुपये की म्यूचुअल फंड में 718 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। यह लगातार चौथा महीना है जब एफपीआई बाजार में बिकवाल बने हुये हैं। हालांकि सिर्फ पिछले सप्ताह की बात करें तो उन्होंने सकारात्मक रहा है। 

इससे पहले अगस्त में उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार से 20,635 करोड़ रुपये, जुलाई में 5,261 करोड़ रुपये और जून में 7,769 करोड़ रुपये निकाले थे। इस साल जनवरी से अबतक उन्होंने शुद्ध रूप से 80,649 करोड़ रुपये की पूंजी निकासी की है। इस दौरान मार्च और मई को छोड़कर शेष सभी महीनों में वे बिकवाल रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups